कला-साहित्य
॥ नदी की दो धारा ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सुख दुःख जीवन की दो धारा है
छुकर बहती नदी की किनारा है
कभी हँसाती है कभी रूलाती है
दर्द की रग को छू जाती है
सुख दुःख जीवन की दो धारा है
जीना मरना नदी की तिनारा है
कभी धूप की तपिश दे जाती है
कभी बारिस में भिगो सताती है
सुख दुःख जीवन की दो धारा है
अमीरी गरीबी नदी की किनारा है
कभी पत्थर बन राह रोक जाती है
कभी सोने में दर्द को दे आती है
सुख दुःख जीवन की दो धारा है
ऊँच नीच नदी की किनारा है
कभी फर्श पर पटक जाती है
कभी अर्श पर बिठा मुस्कुराती है
सुख दुःख जीवन की दो धारा है
अपना पराया नदी की किनारा है
मतलब की अक्स दिखलाती है
पराया बन कर वार कराती है
उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088



