कला-साहित्य

तेरा संशय

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

संशय का रूप ज्ञात है,

नहीं छुपता वह असीम।

वह शाश्वत,अद्भुत प्रेम रूप,

उतरा तुझमें वह अनूप।

शब्द हीन,मौन न यूं बनो,

उत्कर्ष का उत्तर गुनो।

यह मन भी कल्पित भ्रम में है,

यह भी शायद क्रम में है। 

वह जीवन में स्पंदन भरता, 

उससे ही आनंद झरता।

देखो जब स्वप्न ही आधार था,

खोज में यह संसार था।

उसकी यात्रा में कितने पग, 

जिससे चमत्कृत हुआ जग। 

मन भिज्ञ उस अनुपम प्रकाश से,

नवल अद्भुत आकाश से।

उसका ही कण मेरे हित हो,

वह विद्युत तुझसे प्रस्फुटित हो।

अकल्पित अनुराग आभा मिले,

मरुभूमि में पुष्प खिले।

अंतिम चादर कितना श्वेत है, 

हाथ से फिसलता रेत है।

पवित्र अनुराग का सिर्फ स्पर्श,

ब्रह्म का सुंदर स्पर्श।

उस शाश्वत के हम अंग बने,

अनुराग के अब घन गुने।

जगत क्षय,शेष कुछ ना होगा,

पर प्रेम से रवि दमकता होगा

पर प्रेम से रवि दमकता होगा।।

 

अंजनी द्विवेदी 

देवरिया, उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button