कला-साहित्य
चाद उठाने की चाहत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
राह मंज़िल की
कठिन है मगर,
पाने की चाह रखती हूं,
आसमां से तारे तोड़कर,
लाने की चाह रखती हूं,
सफलता एक दिन
चूमेगी कदम मेरे भी,
अपनी किस्मत को
आज़माने की चाह रखतीं हूं,
हौसले टूट जायें
ऐसा नहीं हो सकता,
राह में गिर संभल
जाने की चाह रखती हूं
नाव मझधार में
तूफान से टकरायेगी,
पार कश्ती को
लगाने की चाह
रखतीं हू हौसले से
लड़ेंगे देखना तूफानों से,
हवा में दीप जलाने की
चाह रखती हूं
उज्ज्वल मेरा भी
इक दिन भविष्य होगा ये,
चांद हाथों पे उठाने की
चाह रखतीं हूं।
मंजु मीरां ‘सजल’ मेड़ता
सिटी,नागौर-राजस्थान




