कन्नौज

जनपद में टीईटी0 परीक्षा नकल विहीन संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अजय दुबे

– 17775 परीक्षार्थियों ने सकुशल परीक्षा दी

– इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ धरे गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज

कन्नौज। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा जनपद में नकल विहीन परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु प्रथम पाली में प्रस्तावित 27 केंद्रों पर संचालित परीक्षा केंद्रों में से डी0एन0 इण्टर कालेज, तिर्वा, दीनानाथ जनता बाल विद्या मंदिर, तिर्वा, रा0 इण्टर कालेज, उमर्दा, के0के0 इण्टर कालेज, कन्नौज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कन्नौज, एवं एस0बी0एस0 इण्टर कालेज कन्नौज पर संचालित परीक्षा में प्रयुक्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया, एवं केंद्रों पर उपस्थित पुलिस बल एवं सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही रिकॉर्डिंग का भी परीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं तैनात एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्रित करके, मिलान करने के उपरांत ही छात्र छात्राओं को परीक्षा कक्ष से छोड़ने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सीलिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए उसकी वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गश्त करते समय भी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को वीडियो बनवाकर डीवीडी सुरक्षित करने एवं जमा किये जाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में उन्होने बताया कि जनपद में प्रथम एवं द्वितीय पाली में सकुशल संचालित टी0ई0टी0 परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 27 केंद्रों हेतु पंजीकृत कुल 12031 में से 10956 उपस्थित एवं 1075 अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में कुल 19 केंद्रों हेतु पंजीकृत 7654 में से 6819 उपस्थित एवं 835 अनुपस्थित रहे एवं कुल 17775 परीक्षार्थियों ने सकुशल परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, के साथ ही मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग भी सुनिश्चित किया गया। वही तिर्वा तहसील क्षेत्र के महेंद्र नीलम इण्टर कालेज में एक युवक आलोक कुमार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ चेकिंग के दौरान पकड़ा गया जिस हेतु उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए कठोर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button