कला-साहित्य

सर्दी रानी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहुत सताया हमको तूने, अब तो अपने वापस घर जा

गया दिसंबर गयी जनवरी, मौसम में परिवर्तन कर जा

बच्चे बूढ़े सभी पुकारे, हठ मत कर अब बेदम हो जा

सर्दी रानी कम हो जा..

धुंध देख ली, झेली बारिश, हमने तेरे सब ज़ुल्म सहे

तूने खूब प्रकोप दिखाया, हम क्या करते, लाचार रहे

बसंत की आहट आने दे, दो चार पीछे कदम हो जा

सर्दी रानी कम हो जा..

गरम कपड़ों के ढेर लपेटे, बदन बन गया धोबी घाट

मफलर कम्बल स्वेटर मौजे, कोई शै नहीं तेरी काट

कैलेंडर के पन्ने फाड़ डालें, इतनी मत बेशरम हो जा

सर्दी रानी कम हो जा..

…………..

✍️ अवतार सिंह

जयपुर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button