कला-साहित्य

“फाइन”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सचमुच कोई बनावट नहीं थी

उस लिखावट में,,

जिस पर लगाया था तुमने

“फाइन”

और सुना दी एक सजा,,

सचमुच औपचारिकता निभाने

की अभ्यस्त ये उंगलियाँ,,

लिखते-लिखते ठहर जातीं हैं

अक्सर उस शब्द पर,,

और याद आ जाता है वो जुर्माना

जो लगाया था तुमने,,

बढ़ता जा रहा है किसी,,

चक्रवृद्धि ब्याज की तरह,,

लेकिन,,,,

दो व्यंजन का वह लघु शब्द

जिसमें न कोई सुर न मात्रा

न अनुस्वार,,

छू जाता है जैसे कोई बसंती

बयार,,,

मकरंद की खुशबू लिए हुए ,,

समुद्र की उत्कल तरंगों की

उठा जाता है कोई तूफान,,

नहीं रह गया,,,

अब वह शब्द सामान्य

बन गया है वो विशेष,,

जिस पर लगाया था तुमने

“फाइन”

रश्मि मिश्रा ‘रश्मि’

भोपाल (मध्यप्रदेश) 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button