कला-साहित्य

उदास किसान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

किसान उदास बैठा है।
दिल में एक दर्द बैठा है।
बदल छाए हुए हैँ।
जैसे गिरने ही वाले हैँ।
ख़ुश लोगों के लिए।
खूबसूरत हैँ बादल।
फसल ख़राब हो चुकी है।
किसान दर्द में डूबा है।
जैसे वह कर्ज में डूबा है।
घर में बेटी की शादी है।
जमीन के बदले पैसा ले चुका है।
कर्ज लिया बीज बोया।
पानी भरपूर लगाया।
तेज बारिश और ओलों ने।
सारी फसल खा ली है।
कुछ नहीं दिखता है उसे।
अपना परिवार नजर आता है।
बाजार में मॅहगाई होगी।
उसे खेत में कुछ मिला नहीं।
उसका दर्द कौन सुनेगा।
वह ईश्वर से प्रार्थना करेगा।
इस पर एक तसल्ली होगी।
फिर से एक प्रयास कर।
मुश्किल में बड़ी जान है।
छाए हुए बादल सता रहे हैँ।
जैसे आग में ईंधन डाल रहे हैँ।
कमर टूटी है सहारा नहीं है।
क्या ईश्वर हमारा नहीं है।
किसान उदास बैठा है।

पूनम पाठक “बदायूँ “

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button