सीतापुर

नैमिषारण्य परिक्रमा मेला में आये श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न हो : जिलाधिकारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो , सीतापुर – मनोज कुमार

जनपद सीतापुर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में नैमिषारण्य के महंतों के साथ प्रत्येक वर्ष की भांति फाल्गुन माह  में होने वाली अमावस्या के पश्चात एक माह तक चलने वाली 84 कोसी होली परिक्रमा मेला के संबंध में एक बैठक हुई । इस बैठक में सीतापुर जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य के महन्तों से होली परिक्रमा मेला के सम्बन्ध में मेले में उत्पन्न हो रही समस्याओं को सुनकर तत्काल में ही  एक बैठक कर में उपस्थित हुये अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिये। और जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया । निर्देशित करते हुये कहा कि जर्जर तारों को बदल दिया जाये और साथ ही जो तार लटके हुये उन तारों को भी ठीक करा दिया जाये। वही बैठक  में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को भी निर्देश दिये कि  हैंड पम्पो की मरम्मत , पानी के टैंकरों की आपूर्ति समय से सुनिश्चित की जाये और साथ ही कड़े निर्देश देते हुये नालियों की साफ -सफाई, व परिक्रमा मार्गों की सफाई समय से पूर्ण कर ली जाये । और रैन बसेरा , अस्थाई पड़ावों स्थल समय से व्यवस्थित कराते हुये अस्थाई विद्युत कनेक्शन भी सुनिश्चित करायें। डी एम ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को भी निर्देश दिये कि परिक्रमा परिसर में आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जायें। तथा सभी चिकित्सकों की उपस्थित अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के साथ ही दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये । और कोविड -19 दवाओं की उपलब्धता पर्याप्ता मात्रा में रहे व कोविड -19 हेल्पडेस्क पड़ावों, मार्गों पर स्थापित किए जाये। इसी के साथ साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि जहां पर सड़के मरम्मत करने योग्य हैं। वहां पर सड़कों की मरम्मत भी समय से करा दी जाये और साथ ही रोशनी की पर्याप्त मात्रा के लिये स्ट्रीट लाईटें जगह – जगह लगवा दी जाये। और तो और उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को भी कड़े निर्देश देते हुये कहा कि परिक्रमा मार्ग पर लगे सभी कटीले तारों को हरहाल में हटवाने का कार्य करे। सभी श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न हो । डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि होली परिक्रमा मेला में कोविड प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जाये। और उपरोक्त सभी व्यवस्थाएं सभी अधिकारियों व  महन्तों के आपसी समन्वय के साथ समय से सुनिश्चित किये जायें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button