कला-साहित्य
पृथ्वी पर जीना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लोग टूट जाते हैं,एक घर बनाने में
वो तरस नही खाते,बस्तियाँ जलाने में ।
आखिर क्यों होता है, शैतान हावी मानव पर।
वो क्या चाहते हैं,कह नहीं पाते हैं।
कुछ ऐसा इन्तजाम हो,एकता का इनको ज्ञान हो।
किसी को मारने से पहले,अपनों का ध्यान करें
खाक किसी को करोगे,फिर क्या तुम बचोगे ।
परिवार को बड़ा दर्द होगा, वो भी रोयेंगे बहुत बहुत।
मासूमों पर तरस खाओ,किसी बस्ती को न जलाओ ।
जब भी तड़पे हो सोचो,कितनी बद्दुआ दी होगी।
जब मानवता कुचलोगे, क्या तुम मानव कहाओगे।
राक्षसी भाव जब मिटा दोगे,पृथ्वी पर जीना सीख जाओगे।
किसी की गर्दन काटने से पहले,अपनी उंगली तो काटकर देखो।
घर किसी का उजाड़ने से पहले,अपने घर चारईटे निकालकर तो देखो।
तुम इतने न क्रूर बनो, हिंद को जियो और मरो।
पूनम पाठक “बदायूँ “




