कला-साहित्य
समय

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गतिमान,सदा चलायमान,
आदि अनंत,तम, दैदीप्यमान,
मैं ही हूँ वेदना,मैं हर्ष और विनय,
चिर परिचित हूँ आप सबसे ,
हाँ, सर्वशक्तिमान मैं ही हूँ समय…
आलसी लोग मुझे दोष हैं देते,
समय बुरा है ये कहते रहते।
मेरे साथ चलकर जिसने कर्तव्य निभाया है,
सफलता उन्होंने अवश्य पाया है।
चराचर,नक्षत्र,ग्रह गोचर,भय और अभय,
हाँ,सर्वशक्तिमान मैं ही हूँ समय…
विषम परिस्थितियों में भी चलने वाला,
झंझावतों में भी ना रुकने वाला,
मोल नहीं कुछ मेरा पर सबसे अमूल्य हूँ मैं,
मेरा साथ बना दे दीन को भी महलों वाला।
मैं अकाट्य,मैं सत्य अटल,मैं अस्त और उदय
हाँ, सर्वशक्तिमान मैं ही हूँ समय…
रीमा सिन्हा (लखनऊ)




