कला-साहित्य
होली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
होली का त्यौहार दस्तक देने वाला है,
तुम कहां हो मेरे दिलबर
आओ पास कुछ शरारत करते होलिका दहन पर
धड़कनों की न आवाज सुनेंगे
न दिल का हाल बताएंगे
हरे नीले कलर से नया चेहरा बनायेगे
ख्वाबों में देखी होली
आज रूबरू खेलते है
भुला कर गीले-शिकवे
होली की मिठाई खिलाते है
सुनो आज राधा- कृष्ण सी
धूम मचा लेते है
हम नहीं करते आज शिकायत
न अल्फाज़ पन्नों पर उतारते
कैसे काटी राते
न अश्क बहाए लिखते
गुस्ताखियां दिल की
आज नही करते
हवा में उड़ा कर
गुलाल छत से ही
होली आरंभ करते।
प्रतिभा जैन
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश




