युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं टर्म-1 के मुख्य विषयों की परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। हर दिन सुबह 9.30 बजे प्रश्नपत्र ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर भेजा जायेगा।
प्रश्नपत्र को 9.45 बजे डाउनलोड करना है। प्रश्नपत्र डाउनलोड करने के बाद प्राचार्यों को दस बजे पासवर्ड मिलेगा। पासवर्ड मिलने के बाद 10.15 बजे से प्रश्नपत्र खुलेगा और फिर उसे प्रिंट किया जायेगा। ये सारी जानकारी बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को मॉक टेस्ट के दौरान बुधवार को दिया गया।
संयम भारद्वाज (परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई) ने कहा, ‘सारा काम समय से हो, इसके लिए मॉक टेस्ट तीन बार किया जायेगा। दूसरा मॉक टेस्ट बुधवार को किया गया है। इस दौरान ओएमआर व प्रश्नपत्र डाउनलोड करने का अभ्यास करवाया जाता है। जिससे परीक्षा के दिन किसी तरह की गलती या कोई समस्या नहीं आए।’