युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जम्मू कश्मीर : श्री अमरनाथ के लिए पहला जत्था कल जम्मू शहर से रवाना होगा। प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मंगलवार को आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने श्री अमरनाथ पवित्र गुफा का दौरा किया और सुरक्षाबलों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने सभी तैनाती का भौतिक निरीक्षण किया और बेहतर समन्वय व संयुक्त प्रयास के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी अनंतनाग भी उनके साथ रहे।
