खेलसमाचार

IPL 2021:रविंद्र जडेजा की ऐसी बल्लेबाजी देखकर खुश हुए विराट कोहली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) भले ही रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीेएल) 2021 मैच में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की अंतिम ओवर की शानदार बल्लेबाजी से हार गई, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली को इससे कोई शिकायत नहीं है। इतना ही नहीं रविंद्र जडेजा की ऐसी बल्लेबाजी देखकर विराट कोहली खुश हुए क्योंकि उनकी नजर इस साल के अंत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर भी टिकी है। आरसीबी को रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ 69 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘उसकी (जडेजा) काबिलियत हर कोई देख सकता है। मैं उसे बल्ले और गेंद और मैदान पर प्रदर्शन करते हुए देखकर बहुत खुश हूं।’ उन्होंने कहा, ‘दो महीनों के बाद वह भारतीय टीम के लिए खेलेगा और आपके मुख्य ऑलराउंडर को बल्ले से अच्छा करते हुए देखना हमेशा खुशी देता है। जब वह अच्छा खेलता है और आत्मविश्वास से भरा होता है तो इससे कई मौके मिलते हैं।’ कोहली ने अपने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का भी समर्थन किया जिन्होंने अंतिम ओवर में रिकॉर्ड 37 रन गंवा दिए, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया।

सीएसके की टीम अंतिम ओवर से पहले चार विकेट पर 154 रन के स्कोर पर थी, लेकिन जडेजा ने हर्षल के अंतिम ओवर में लगातार चार से कुल पांच छक्के जड़कर 37 रन जोड़े। कोहली ने कहा, ‘हर्षल ने अच्छी गेंदबाजी की और हम उसका समर्थन करते रहेंगे। हम उसे जिम्मेदारी देंगे, उसने जमे हुए दोनों बल्लेबाजों को आउट किया।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button