खेलसमाचार

IPL 2021 Point Table: सीएसके के खिलाफ 69 रनों की हार के बाद आरसीबी ने वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स को मुकाबले में हराया।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में मंगलवार (27 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया, जो आखिरी गेंद तक खिंचा और अंत में आरसीबी ने एक रन से जीत दर्ज की। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी इस जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। आरसीबी की छह मैचों में यह पांचवीं जीत थी। पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ 69 रनों की हार के बाद आरसीबी ने वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में हराया।

यहां देखें आईपीएल 2021 का लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल

टीम मैच खेल जीते हारे टाई नो रिजल्ट रनरेट प्वॉइंट्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 6 5 1 0 0 +0.089 10

चेन्नई सुपरकिंग्स 5 4 1 0 0 +1.612 8

दिल्ली कैपिटल्स 6 4 2 0 0 +0.269 8

मुंबई इंडियंस 5 2 3 0 0 -0.032 4

कोलकाता नाइट राइडर्स 6 2 4 0 0 -0.305 4

पंजाब किंग्स 6 2 4 0 0 -0.608 4

राजस्थान रॉयल्स 5 2 3 0 0 -0.681 4

सनराइजर्स हैदराबाद 5 1 4 0 0 -0.180 2

इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे से तीसरे पायदान पर फिसल गई है। वहीं सीएसके पहले पायदान से दूसरे पायदान पर फिसल गई है। बाकी सभी टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की छह मैचों में यह दूसरी हार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button