कैरियर

JAM 2021 : IISC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

JAM 2021 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, आईआईएससी बेंगलुरु ने ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर ऑफ साइंस (जैम) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अगर अभी तक किसी इच्छुक उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है तो वह 30 मई तक JAM या JOAPS पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऐसा दूसरी बार है जब लास्ट डेट बढ़ाई गई है। इससे पहले अंतिम तिथि 20 मई थी जिसे बढ़ाकर 27 मई किया गया था।
लास्ट डेट के अलावा आईआईएससी ने परीक्षा के लिए आवश्यक योग्यता संबंधी नियमों में भी ढील दी है। वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी गई है। JOAPS पर जारी नोटिस में कहा गया है, ‘कोविड-19 के मद्देनजर जैम 2021 के जरिए एडमिशन की पात्रता नियमों में ढील देते हुए सभी कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग डिग्री में पास की योग्यता कर दी गई है।’
आपको बता दें कि इस परीक्षा से छात्र भारत की विभिन्न आईआईटी में एमएससी (दो वर्ष),एमए(अर्थशास्त्र), संयुक्त एमएससी- पीएचडी, एमएससी-पीएचडी (दोहरी डिग्री), एमएससी-एमएस (शोध) या पीएचडी (दोहरी डिग्री), और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
जैम क्वालिफाई करने वाले छात्रों को आईआईटी संस्थानों में एमएससी (दो वर्ष), ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री और अन्य पोस्ट बैचलर डिग्री कोर्स एंव आईआईएससी में इंटीग्रेटेड पीएचडी में एडमिशन मिलेगा।

 

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button