बॉलीवुड गपसप

Karva Chauth 2023: पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भारत त्योहारों का देश हैं और इनमें ही एक त्योहार करवा चौथ है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर, 2023 को मनाया जाएगा।

जब हमारी भारतीय संस्कृति की परंपराओं और रीति-रिवाजों को अपनाने की बात आती है, तो बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा आगे रहे हैं। इस साल शादी के बंधन में बंधे कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी, जिसके लिए वह खूब तैयारी कर रही है। चलिए बताते हैं आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जो 2023 में अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

कियारा आडवाणी

कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेवरेट कप्ल्स में शुमार हैं। अभिनेत्री इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। बताया जा रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ दोनों अपनी फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे और एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। परी और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के ‘द लीला’ में एक भव्य शादी की थी। शादी में दोनों के करीबी परिवार, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। हाल ही में कपल की शादी को एक महीना हुआ है और दोनों अपना पहला त्योहार मनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया ने जनवरी 2023 में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। दक्षिण भारतीय परंपराओं के साथ अथिया के केएल राहुल संग खंडाला में अपने पिता के फार्म हाउस पर शादी की थी। अथिया भी पहली बार पति केएल राहुल के लिए व्रत रखेंगी।

हंसिका मोटवानी

‘शाका लाका बूम बूम’ फेम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में एक ग्रैंड वेडिंग में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी की थी। कपल ने अपनी शादी की झलक फैंस को ‘हंसिका का लव शादी ड्रामा’ नामक डॉक्यूमेंट्री में दिखाई थी, जिसे ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ पर रिलीज किया गया था। हंसिका भी पहली बार करवाचौथ मनाएंगी।

सोनाली सहगल

‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने जून 2023 में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी से शादी की। शादी करने के बाद अभिनेत्री ने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी। सोनाली भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

शिवालिका ओबेरॉय

अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने फरवरी 2023 में निर्देशक अभिषेक पाठक से गोवा में शादी की थी। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। अभिषेक और शिवालिका की मुलाकात अभिषेक की साल 2020 में आई फिल्म ‘खुदा हाफिज’ की शूटिंग के दौरान हुई थी।

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने जनवरी 2023 में विशेष विवाह अधिनियम के तहत अदालत में शादी करने के बाद अपनी और राजनेता फहद अहमद की एक तस्वीर साझा करके सभी को चौंका दिया था। इसके बाद मार्च में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर हल्दी, संगीत और शादी की पार्टी की थी। अपनी शादी के तुरंत बाद, स्वरा ने जून में प्रेग्नेंसी का एलान किया था और हाल ही में बेटी राबिया को जन्म दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button