खेलसमाचार

RR और DC के मैच से पहले वसीम जाफर ने किया ट्वीट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वसीम जाफर ने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने ये ट्वीट रविचंद्रन अश्विन और बेन स्टोक्स को लेकर किया है। वसीम जाफर आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स कोचिंग स्टाफ में हैं। वो 2020 से पंजाब के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर जुडे़ हैं। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। अपने पहले मैच में पंजाब ने  राजस्थान रॉयल्स को करीबी मुकाबले में हराया था।

जाफर ने ट्वीट कर बॉलीवुड फिल्म लगान का के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इसमें एक ब्रिटिश प्लेयर द्वारा एक युवा प्लेयर को ‘मांकड़’ आउट किया था। इस इमेज को पोस्ट करने के बाद जाफर ने कैप्शन में लिखा आज रात इन दोनों को देखिए। दरअसल आईपीएल 2019 में  रविचंद्रन अश्विन ने किंग्स इलेवन पंजाब  के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स  के बल्लेबाज जोस बटलर  को बिना कोई चेतावनी दिए मांकड आउट किया था।

अश्विन आईपीएल 2021 में  दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं। आज एक बार फिर से ये दोनों आमने सामने होंगे। इसके अलावा एक और इमेज शेयर करते हुए जाफर ने कैप्शन में लिखा कि भटक मत जाना। अंदर रहना, सुरक्षित रहना। एक बार फिर जब अश्विन आज गेंदबाजी करेंगे तो अगर नॉन-स्ट्राइकर पर जोस बटलर होंगे, तो वो निश्चित तौर पर सावधान होंगे।  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली और राजस्थान के बीच शाम 7.30 बजे से आज मुकाबला होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button