शुभ-मुहूर्त
shubh vivah muhurat 2021: जानें किस दिन हैं शुभ विवाह मुहूर्त

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कोरोनाकाल में जहां शादियों पर ब्रैक लग गया था, वहीं लोगों ने फिर से शादियों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही विवाह आयोजित किए जा रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल जून जुलाई और नवंबर दिसंबर में शादी के काफी विवाह मुहू्त है। इस बार जून माह में 20 से 24 तारीख पर विशेष मुहूर्त है, वहीं अगर आप शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इन विशेष दिन करना बेहद शुभ रहेगा। जून में 8 और जुलाई में मात्र 05 विवाह मुहूर्त लगने हैं। 15 जुलाई के बाद विवाह में पुनः विराम लग जाएगा । 20 नवम्बर शनिवार को रोहिणी नक्षत्र से नए विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।
जून – 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, और 24
जुलाई – 1, 2, 7, 13 और 15
नवंबर – 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30
दिसंबर – 1, 2, 6, 7, 11 और 13




