कैरियर
UPSC EPFO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
UPSC EPFO Result 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ईपीएफओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आयोग ने 577 पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इनमें 418 पद ईओ/एओ के हैं, जबकि 159 पद असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के हैं। भर्ती परीक्षा 02 जुलाई को आयोजित की गई थी।




