राजस्थान

इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने परमाणु यात्रा में एक नया अध्याय लिखा था: गहलोत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि वर्ष 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया और परमाणु यात्रा में एक नया अध्याय लिखा गया। अशोक गहलोत ने वर्ष 1974 में आज के दिन सीमांत जैसलमेर जिले के पोखरण में भारत का प्रथम भूमिगत परमाणु परीक्षण करने के दिवस पर कहा कि इस दिन 1974 में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण स्माइलिंग बुद्धा श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों के अथक प्रयासों और योगदान से किया गया। उन्होंने उन लोगों को श्रद्धाजंलि अर्पित की जिन्होंने भारत की परमाणु यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता के फलस्वरूप ही भारत विश्व का छठा परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। उन्होंने कहा कि 18 मई 1974 को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पोखरण में भारत का प्रथम भूमिगत परमाणु परीक्षण स्माइलिंग बुद्धा संपन्न हुआ था। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता की वजह से आज भारत दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार मे खड़ा है। उल्लेखनीय है कि भारत ने पोखरण में अपना पहला भूमिगत परीक्षण स्माइलिंग बुद्धा 18 मई 1974 को किया था। इसके बाद 11 और 13 मई 1998 को और भूमिगत परमाणु परीक्षण किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button