गोंडा
कविताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं आर के नारद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
झिलाही बाजार/गोंडा/क्षेत्र के समाजसेवी वह साहित्यकारआर के नारद बराबर लोगों को कोरोनावायरस से लड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाने के साथ-साथ कविताओं के माध्यम से लोगों का उत्साह और साहस बनहा रहे हैं।
जागो वतन के वासी, हिम्मत कभी न खोना।
तेरे हौसले से मारा, जाएगा अब कोरोना।।
डर नाम है जहर का, मत भूल करके पीना।
अनमोल जिंदगी को, संघर्ष करके जीना।।
जज्बा बुलंद रखो, कोई इसे डरोना।
कितना ये गोद छीना, सिंदूर कितना धोया।।
परिवार कितना खाया, गम में वतन डुबोया।
है ये वतन का दुश्मन, कोई रहम करो ना।।
जितने नियम है इसके, पालन है उसका करना।
मुख नाक अपना ढककर, दुश्मन से जंग लड़ना।।
मिलकर कुचल दो इसका, फन कभी उठेना।
परिवार का ख्याल, अपने सदा ही रखिए।।
और ख़ौफ़ को हाबी, कभी होने न दीजिए।
मुश्किल नहीं है कुछ भी, नीरस कभी ना होना।।




