सेहत

कुछ दिन में हो जाएंगे फिट-फाइन, आम पन्ना एक नहीं कई बामारियों की जड़

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना गर्मियों में खूब मजे से पिया जाता है। यह ना सिर्फ गर्मी से राहत देता है बल्कि कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहतरीन ड्रिंक है। आयुर्वेद में भी आम पन्ना को कई बीमारियों की जड़ माना गया है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ए, बी-1 और बी-2, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, कॉलिन जैसे तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। चलिए आपको बताते हैं कि आम पन्ना पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

आम पन्ना बनाने की रेसिपी

सामग्रीः

जीरा पाउडर – 1 टीस्पून

कच्चा आम – 250 ग्राम

काला नमक -) टीस्पून

चीनी – 1 कप

नमक – स्वाद अनुसार

बनाने की विधिः

इसके लिए कच्चे आम को 3-4 सीटी में पकाकर छिलके निकाल लें। फिर आम के टुकड़े को बाकी सारी सामग्री के साथ मिलाकर ब्लैंड कर लें। अब इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। लीजिए आपका आम पन्ना तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा पीएं।

ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा बर्फ डालकर ना पीएं क्योंकि कोरोना काल में यह हानिकारक हो सकता है। इससे गला भी खराब हो सकता है।

कोरोना संक्रमण से बचाव

विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर आम पन्ना इम्यूनिटी बढ़ाता है जिससे ना सिर्फ कोरोना बल्कि कई तरह की बीमारियों से लड़ने में शरीर को ताकत मिलती है।

लू से बचाव

गर्मियों में लू से बचना है तो रोजाना कम से कम 1 गिलास आम पन्ना का सेवन जरूर करें। यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है और जिससे आप लू व डीहाइड्रेशन की समस्या से बचे रहते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

आम पन्ना में विटामिन -ए भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इससे मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।

एनीमिया दूर करे

अगर शरीर में खून की कमी है तो इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें आयरन होता है जो शरीर के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

आम पन्ना में फोलेट होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। यह भ्रूण के विकास में भी मदद करता है और महिलाओं को स्ट्रेस से भी बचाता है।

एसिडिटी में फायदेमंद

यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, जिससे ना सिर्फ एसिडिटी बल्कि कब्ज जैसी दिक्कत भी नहीं होती। अगर भूख नहीं लगती तो उसमें भी इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

वजन घटाएं

आम पन्ना में फैटी बिल्कुल ना के बराबर होता है। साथ ही इसमें शुगर भी कम मात्रा में होती है। ऐसे में वजन घटाने की सोच रहे हैं तो इसे बेफ्रिक होकर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

होते हैं नुकसान भी…

इसमें कैलोरी काफी मात्रा में होती है जो डायबिटीज मरीजों के लिए सही नहीं। इसके अलावा कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।

posted by -दीपिका पाठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button