उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

चौक से लेकर अस्पताल तक प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़ : चौक घंटाघर से जिला अस्पताल तक प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटवाया। इस मार्ग पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बात को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाया। इन दिनों जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में बीमारों को आने जाने के लिए एंबुलेंस को भी निकलने में परेशानी होने लगी थी।
सुबह 10:00 बजे से चला अभियान एसडीएम सदर ईओ नगर पालिका अपने सहयोगियों के साथ चिलचिलाती धूप में दुकानों के आगे बढ़ाकर अतिक्रमण किया गया था उन सबको हटाया गया जबकि लॉक डाउनलोड मैं सारी दुकानें बंद रही अब सोमवार को देखना है की जिला हॉस्पिटल के सामने सड़क पर लगाने वाले ठेले वालों का प्रशासन क्या करता है जिन से आने जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button