फतेहपुर

डॉ0 अनुराग ने टीबी मरीजों को पोषण सामग्री तथा मास्क का किया वितरण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों में प्रत्येक माह होने वाले निःक्षय दिवस के अंतर्गत सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए आज दिनाँक20/12/24 को दोपहर 2 बजे डॉ0 सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में समाजसेवी व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव द्वारा गोद लिए हुए नए टीबी मरीज जेबा, कुसुमा, आकाश, निदा, सविता को पोषण सामग्री ( बॉर्नवीटा, मूंगफली, चना,सत्तू, गुड़ इत्यादि ) व मास्क भी दिया गया।

यह सारी सामग्री प्रत्येक माह उनके चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी साथ ही स्वीप के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सी इंदुमती जी के मार्गदर्शनानुसार स्वीप आइकॉन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव द्वारा टीबी अस्पताल में उपस्थित सभी क्षय रोगियों व कर्मचारियों को मतदान हेतु जागरूक करने के साथ साथ मतदाता शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अजीत सिंह,राकेश कुमार पीपीएम,गोरेलाल व  प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव,चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button