नोएडा

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो क्विंटल से अधिक गांजा बरामद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर दो शातिर गाजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.10 क्विंटल गांजा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। दादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने दीपक और शहजाद नाम के दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया। सिंह के मुताबिक, दीपक और शहजाद के पास से कार में भरकर ले जाया जा रहा 2.10 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद गाजा की कीमत लाखों रुपये है। थाना प्रभारी के अनुसार, दीपक और शहजाद के दो साथी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button