बाजार

नीरव मोदी की संपत्तियों की हो रही नीलामी, ईडी ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत उनके वर्ली स्थित समुद्र महल में 110 करोड़ के तीन फ्लैट, ब्रीच कैंडी में एक फ्लैट, नीरव मोदी का अलीबाग बंगला, एक पवन चक्की और एक सौर ऊर्जा परियोजना की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है।

यहा बता दें कि नीरव मोदी ने लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए दुबई और हांगकांग में निर्यातकों को भुगतान जारी करने का अनुरोध करते हुए बढ़े हुए आयात बिल जमा करके पीएनबी को धोखा दिया था। लेकिन ये सभी कंपनियां नीरव मोदी के नेतृत्व में संचालित फर्जी कंपनियां थीं। नीरव पर 6500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले का खुलासा 2018 में हुआ था, जिसके बाद वह देश छोड़कर भाग गया।

प्रवर्तन निदेशालय, वसूली के लिए नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी कर रही है। जून की शुरुआत में भी ईडी ने नीरव मोदी से संबंधित कई चीजों की नीलामी की थी। इनमें 90 लाख रुपये की दो लग्जरी घड़ी भी शामिल थीं। हालांकि, एक अन्य घड़ी भी 20 लाख रुपये की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटिंग, घड़ियों और वाहनों की नीलामी से ईडी को करीब 130 करोड़ रुपये वसूल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button