बॉलीवुड गपसप

परफेक्ट फिगर के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं ईशा गुप्ता, एक्ट्रेस का एक्सरसाइज करते वीडियो हुआ वायरल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आश्रम 3 में बोल्डनेस की हद पार करने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ईशा गुप्ता के एक्टिंग और उनके बोल्ड सीन्स के लोग आज भी दीवाने हुए रहते हैं। दरअसल बॉलीवुड में खुद को फिट और फाइन रखने के लिए एक्टर एक्टर्स जमकर मेहनत करते हैं। सिर्फ स्ट्रिक्ट डाइट ही फॉलो नहीं करते हैं बल्कि जिम में भी घंटों पसीना बहाते हैं। तब जाके वो हमें इतने फिट और ग्लोइंग नजर आते हैं। ऐसे में ऐसे ही पसीने बहाते हुई बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी नजर आ रही हैं।

जहां एक्ट्रेस जिम में जमकर मेहनत करती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल ईशा गुप्ता का जिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईशा गुप्ता जिम में कभी ट्रेडमिल पर दौड़ती हुई नजर आ रही हैं तो कभी कुछ और एक्सरसाइज करती हुई दिखाई दे रही हैं। वही ईशा गुप्ताने अपने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जहां वीडियो में एक्ट्रेस ने रिवीलिंग ड्रेस पहन जमकर मेहनत करती दिख रही हैं। वही इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने हैंडल पर शेयर किया हैं।

जिसमे ईशा ये दिखाना चाहती हैं की परफेक्ट फिगर पाने के लिए कितने पसीने बहाने पड़ते हैं। वही टोन्ड फिगर वाली ईशा गुप्ता इस वीडियो में काफी हॉट और ग्लैमरस भी लग रही है। एक्ट्रेस ने ब्रालेट के साथ शॉर्ट्स पहने हुए हैं। साथ ही अपने बालों को एक्ट्रेस ने साधारण पोनी के साथ कैर्री किया हैं। वही कुछ दिन पहले ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक बोल्ड वीडियो शेयर किया था।

एक्ट्रेस ने हाल ही में सोनिया के किरदार में आश्रम 3 में नजर आईं थी। इस वेब सीरीज में ईशा गुप्ता ने बॉबी देओल संग जमकर इंटीमेट सीन्स दिए हैं। और ये सीन्स सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था। साथ ही इसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोल का भी शिकार होना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button