गोंडा

पूर्व जिला पंचायत समेत 5 के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्र समेत पांच लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर निवासी सुरेश प्रताप सिंह पुत्र विजय सिंह ने न्यायालय में 156/3  के तहत एक वाद दायर किया था। इसी मामले में न्यायालय ने मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दे दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली देहात  में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के करनपुर ग्राम पंचायत के सुरेश प्रताप सिंह पुत्र विजय सिंह ने न्यायालय में वाद दायर कर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पुत्र अंकित सिंह ग्राम प्रधान है। बीते 5 जून 2022 को उस के घर से थोड़ी दूर पर मिट्टी का खनन हो रहा था। उसे रोकने के लिए उन के साथ राकेश प्रताप सिंह,ढोढ़े, सहदेव, जगमोहन,खुद मैं गया।

मिट्टी खनन करने से मना किया। इस पर विपक्षीगण हमलावर होकर मारने लगे।सतीश व विजय मिश्रा ने अवैध असलहा से जान से मार डालने की नीयत से फायर किया। गोली मेरे सिर में लगने के बाद हमलावर भाग गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए मुझे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहाँ पर कई दिन भर्ती रहा और इलाज हुआ। आपाधापी में भागते समय उनकी सफारी गाड़ी खाई में गिर गई। खनन में प्रयोग हो रहे डम्फर जेसीबी मशीन को डायल 112  पुलिस  कोतवाली ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button