बाजार

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई  : स्टॉक मार्केट के लिए यह हफ्ता कुछ अच्छी खबरें लेकर आया है। सोमवार के बाद लगातार मंगलवार को शेयर बाजार में उछाल दर्ज किया गया। जहां सेंसेक्स 934.23 अंक की बढ़त के साथ 52,532.07 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी में 288.65 अंक की बढ़त देखी गई। निफ्टी मंगलवार को 15,638 के आंकड़े पर बंद हुआ। गौरतलब है कि आज शेयर बाजार सुबह ही मजबूती के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 405.99 अंकों के सुधार के साथ 52003.83 पर खुला था। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 117.30 अंक चढ़कर 15467.50 पर खुला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button