फतेहपुर

बोलेरो विक्रम की भिड़ंत में चालक घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरूवार की दोपहर बोलोरो विक्रम की भिड़ंत में 35 वर्षीय विक्रम चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बहुआ कस्बा निवासी विक्रम चालक दीपक कुमार विश्वकर्मा पुत्र जगजीवन विश्वकर्मा विक्रम लेकर आ रहा था। जैसे ही वह बहुआ के आगे पहंुचा तभी सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर समाजसेवी अशोक तपस्वी तत्काल अपनी एम्बुलेन्स के साथ मौके पर पहंुचे और घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button