गोंडा

भारतीय जनता पार्टी बरगलाने का काम कर रही है -अरविंद राजभर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मसकनवा /गोंडा । भारतीय जनता पार्टी लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। लेकिन अब परिवर्तन का समय आ गया है। आप सब गठबंधन के मुखिया अखिलेश यादव को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए आगे आए और राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सपनों को साकार करें। यह बात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव  डा अरविंद राजभर ने पटखौली स्थिति बीपी इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाज के हर तबके के लिए काम करने के लिए जानी जाती है। इस पार्टी का उद्देश्य समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाना है।

मुख्य अतिथि डा अरविंद राजभर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गठबंधन किया है। इस गठबंधन का उद्देश्य हर दबे कुचले वर्ग न्याय दिलाना है। मुख्य अतिथि डा अरविन्द राजभर को जिला अध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर ने पदाधिकारियों के साथ 21 किलो की फूल माला पहनाकर वह अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। संचालन मनोज राजभर ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या  में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button