गोंडा

मण्डलायुक्त ने 26.22 लाख की लागत से बने उच्चीकृत पुस्तकालय का किया लोकार्पण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । जिले के होनहार छात्र-छात्राओं का कैरियर संवारने की पहल के क्रम में बुधवार को देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने राजकीय पुस्तकालय में पहंुचकर 26.22 लाख रूपए की लागत से प्रथम तल पर बने नवीन कक्ष का लोकार्पण किया।

बताते चलें कि जीआईसी कालेज परिसर में स्थापित जिले के प्रतिष्ठित राजकीय पुस्तकालय का उच्चीकरण जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के प्रयासों से कराया गया है। मिनरल फण्ड की धनराशि 26.22 लाख की लागत से उच्चीकृत पुस्तकालय को सुन्दर भवन के साथ-साथ कम्प्यूटर व इन्टरनेट तथा आवश्यक महत्वपूर्ण पुस्तकों से लैस किया गया है जिसमें 73 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। आयुक्त देवीपाटन मण्डल ने फीता काटकर नवीन कक्ष का लोकार्पण किया तथा निरीक्षण कर उच्चीकृत पुस्तकालय को देखा। इस अवसर पर आयुक्त श्री रंगाराव ने कहा कि राजकीय पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाएं मुकम्मल हो जाने से जिले के छात्र-छात्राओं को इसका बहुत लाभ मिलेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button