प्रतापगढ़

मां मोना के लिए बेटे राघव ने बहन नंदजा के साथ मांगा आर्शीर्वाद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। रामपुर खास की कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना के पक्ष मे गुरूवार को पुत्र राघव मिश्र भी अपनी बहन नंदजा के साथ मतदाताओं से भावनात्मक अपील करते दिखे। विधायक पुत्र राघव ने अपनी युवा टोली के साथ मोना के समर्थन मे जैनपुर, अझारा, लालगंज बाजार, रामपुर बावली, भटनी, सांगीपुर, आदि क्षेत्रों मे बड़े बुजुर्गो तथा महिलाओं से संवाद कर मां आराधना मिश्रा मोना की जीत के लिए आर्शीर्वाद मांगा। राघव मिश्र ने कहा कि उनकी मां रामपुर खास के विकास के लिए दिन-रात समर्पित रहा करतीं है।

उन्होनें यह भी बताया कि मां मोना तथा उनके नाना प्रमोद तिवारी रामपुर खास को अपने परिवार की पहली प्राथमिकता देते हुए सदैव हर त्यौहार व पर्व रामपुर खास के परिवार के अपने सदस्यों के बीच ही मनाये जाने मे खुशी की अनुभूति किया करते है। राघव व नंदजा के अपनी मां के लिए समर्थन की भावनात्मक अपील के दौरान बड़े बुजुर्ग खास कर महिलाओं का बच्चों के प्रति दुलार खासे आकर्षण मे दिखा। इस दौरान छोटू पाण्डेय, बेलाल रहमानी, खुर्शीद, विनय पाण्डेय, मोनू पाण्डेय आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button