गोंडा

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 152 जोड़ो की हुई शादी

152 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा।  समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज रॉयल पैराडाइज पैलेस गोंडा में जनपद के 152 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि आज जनपद के 152 नवविवाहित जोड़ों का यहां पर मा० मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कराया जा रहा है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दिया तथा उनके अच्छे सुखमय जीवन की कामना करते हुए, कहा कि प्रदेश के माo मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का विजन है कि प्रदेश के गरीब परिवारों की विवाह योग्य कन्याएं धनाभाव के कारण अपने घरों में न बैठी रहें। सरकारी खर्च पर रीति-रिवाज के अनुसार उनका विवाह सम्पन्न हो जाए।

आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कार्यक्रम एवं एक जोड़ा को बौद्ध धर्म तथा मुस्लिम समाज के एक जोड़ा का काजी द्वारा निकाह  कराया गया।सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नव दम्पतियों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार उपहार भी भेंट किये गये। वहीं कार्यक्रम के दौरान मौजूद मा0 विधायक गौरा प्रभात वर्मा, सांसद प्रतिनिधि गोंडा श्री रमाशंकर मिश्र, ब्लाक प्रमुख छपिया नीलू पासवान सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा गणमान्य व सम्भ्रान्तजन द्वारा नव विवाहित जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद देते हुए विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button