योगी कैबिनेट में छह प्रस्ताव हुए पास

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मंत्री परिषद की बैठक में पीएम मोदी की बैठक का धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापन किया गया
लखनऊ। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी सरकार ने 4 प्रस्ताव पास की है। कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले पीएम मोदी के द्वारा सोमवार को पांच कालिदास आवास पर मंत्रियों के साथ की गई बैठक का धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया। कैबिनेट की बैठक में कुल छह प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इनमें दो प्रस्ताव औद्योगिक विकास क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और दो प्रस्ताव शिक्षा विभाग से जुड़े हुए हैं। योगी मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को लोकभवन में सम्पन्न हुई।
बैठक के बाद बाहर आए मंत्रीगणों ने मीडिया से बातचीत में बैठक के संबंध में विस्तार से बताया। इस बैठक के बारे में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। वहीं, ज्ञानवापी के मामले पर पत्रकारों ने पूछा तो केशव ने जवाब में हर-हर महादेव कह दिया। वहीं, मंत्री राकेश सचान ने कैबिनेट बैठक के बारे में बताया कि सोमवार की शाम को पहली बार प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों के साथ बात की थी।
प्रोटोकॉल तोड़कर उन्होंने मंत्रियों को बातचीत में सुझाव दिए। मंत्रिपरिषद ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री को आभार दिया है। आगामी विधानसभा सत्र के संबंध में भी चर्चा की गई है। कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास से जुड़े दो प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसके अलावा प्रदेश में बन रहे पगोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े संशोधन विभा विधेयक पर भी प्रस्ताव पारित किया गया है। तो वही छठवां प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा से जुड़ा भी पारित किया गया है।




