अमेठी

शिवलाल यादव बने फोटो ग्राफर्स एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अमेठी। अमेठी जनपद के गाॅव त्रिलोकपुर थाना मुन्शीगंज निवासी शिवलाल यादव को फोटो ग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का टीम द्वारा शिवलाल यादव को कार्यकुिशलता कर्मठता,ईमानदारी मेहनत को देखते हुए उन्हे प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व संगठन पदाधिकारियो द्वारा सौपा गया है अध्यक्ष दिनेश चन्द्र वर्मा द्वारा महामन्त्री सुरेन्द्र सिंह विष्ट और संगठन मंत्री नीरज वर्मा ,की अनुसंशा पर शिवलाल यादव के नाम पर सहमति जताते हुए फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।शिवलाल यादव की नियुक्त पर संगठन कानपुर जोन प्रभारी सौरभ मिश्रा,लखनउ जोन प्रभारी दीपक कपूर,बरेली जोन प्रभारी,अरविन्द आनन्द,वाराणसी जोन प्रभारी गणेश शर्मा,गोरखपुर जोन प्रभारी अमीर चन्द ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है अमेठी फोटाग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त किया है कि पूरी लगन निष्ठा जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का पालन करेंगे।इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवलाल यादव ने कहा वो संगठन को मजबूत करने मे उसके विचारो को सब तक पहुॅचाने मे पूरा प्रयास करेगे।क्षेत्रीय जनता ने भी उन्हे शुभकामनाएं प्रेषित किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button