गोंडा

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा । सिंधी समाज के जय माता दी ग्रुप के युवा सदस्य राजेश राहुजा के आसामायिक एवं अकस्मात हृदयाघात से हुए निधन पर बहराइच रोड स्थित आनंदपुर दरबार में 5/3/22 दिन शनिवार को शाम 4:30 बजे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सिंधी समाज के पुरुषों एवं महिलाओं के अलावा दूरदराज से आए रिश्तेदारों ने भी राजेश आहूजा के चित्र पर पुष्प अर्पण कर मृतक को श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा सभा में पूज्य झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष मथुरादास लधानी ने मृतक के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं  अनिल जिज्ञासु जी ने अपने वचनों के द्वारा सभी को भावविभोर कर दिया। श्रद्धांजलि सभा में गोरखपुर से आए जय माता दी ग्रुप के संत रविदास जी महाराज ने परिवार के सदस्यों को आशीर्वचन देते हुए सांत्वना दी। श्रद्धांजलि सभा में जय माता दी ग्रुप के प्रकाश आहूजा, निखिल वाधवानी, मनीष आडवाणी, प्रतीक केसवानी, सागर ठक्कुर, संजय मनध्यान, सुनील मनध्यान, सोनू खत्री, हरीश राहुजा, भगवान दास ने विशेष सहभागिता सुनिश्चित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button