फतेहपुर

संस्था से जुड़ी हुई महिलाओ को दिया गया प्रशिक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार फतेहपुर के द्वारा दिनाक 11/12/2023से 15/12/2023 तक टेक्नोलॉजी ओरियंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्था उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति फतेहपुर उत्तर प्रदेश संस्था से जुड़ी 27 महिलाओ को प्रशिक्षण दिया गया व प्रशिक्षण के अंतर्गत एरी रेशम कीट पालन वर्मी कंपोस्ट अंतर फसल खेती सह फसली और कैसे आय में बढ़ोतरी की जा सकती है।

साथ में शिक्षा साफ-सफाई परिवार नियोजन टीबी एड्स कुष्ठ रोग स्वास्थ्य आदि के बारे में जागरूक किया गया व महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए विशेष मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व छात्राओ को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी व जागरूक किया गया।

इस प्रशिक्षण में श्री सूरजपाल वैज्ञानिक डी प्रभारी एरी अनुसंधान केंद्र फतेहपुर भारत सरकार श्रीमती कल्पना गुप्ता सहायक निर्देशक रेशम विभाग एसपी निगम सहायक रेशम विकास अधिकारी फतेहपुर राज नारायन राम सजीवन सुरेश ने प्रशिक्षण दिया व इस कार्यक्रम में उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार फतेहपुर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं इस प्रशिक्षण में गीता  प्रेममती निर्मला पूनम स्वेता रूकसार आशिया परवीन संगीता सबा अमरीन आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button