फतेहपुर

साइबर अपराध से बचाव व जागरूकता हेतु गोष्ठी आयोजित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। आज पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानोंध्शाखाओं पर वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर क्राइम से बचाव हेतु समस्त प्र0निरी0थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारियो द्वारा पुलिस विभाग के पेंशनर्स व वर्तमान मे थानाध् शाखा में कार्यरत समस्त अधि0कर्मचारी के साथ डीजी परिपत्र 20/2021 के संबंध में गोष्ठी कर जागरूक किया गया तथा डीजी परिपत्र में दिए गए सभी बिंदुओं के बारे में सभी को जानकारी दी गई। सभी को अवगत कराया कि सभी को साइबर अपराधों के बारे में सही जानकारी न होने के कारण साइबर अपराधियों द्वारा उन्हें अपने चंगुल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई को ठग लिया जा रहा है । इस प्रक्रिया में साइबर अपराधियों द्वारा प्रमुखतया पेन्शन धारकों व निकट भविष्य में रिटायर होने वाले पुलिस कर्मियों को भी टारगेट किया जा रहा है । साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से पहले लोगो का डाटा एकत्र किया जाता है तत्पश्चात् उनको ट्रेजरी अफसर या बैंक कर्मी बनकर फोन करके उनका नाम, जन्म तिथि, भर्ती की तिथि, रिटायरमेंट की तिथि, बैंक खाता आदि बताकर उनकों झांसे में लेकर उनसे उनके बैंक खातों की गोपनीय जानकारियों प्राप्त कर ली जाती है । इसके अतिरिक्त फोन के माध्यम से बरगलाकर क्वीक सपोर्टध्एनीडेस्क जैसे रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर भी खातों से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ली जाती है । खातों से सम्बन्धित प्राप्त की गयी उपरोक्त गोपनीय जानकारी के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा लोगो का मेहनत से कमाया गया पैसा व उनकी जमा पूँजी उनके खातों से बेईमानी करके निकाल ली जाती है । अतः किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, डेबिट कार्ड / केडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी पासवर्ड शेयर न करें, चाहें वह बैंक कर्मी हो या ट्रेजरी आफिसर या अन्य कोई । कोई व्यक्ति यदि बातों-बातों में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप जैसे- क्वीक सपोर्ट, एनीडेस्क आदि डाउलोड करने को कहे तो कदापि डाउनलोड न करें। विभिन्न माध्यमो जैसे एसएमएस, ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज आदि पर प्रसारित ध् प्राप्त हो रहे लिंक को न खोलें। किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च करके प्रयोग में न लायें नम्बर प्राप्त करने हेतु उस कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराये गये डाक्यूमेंट को देखे अथवा केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध नम्बर का प्रयोग करें । एटीएम से पैसे निकालते समय ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका एटीएम कार्ड बदल न पायें एवं पैसा निकालने से पूर्व उस मशीन में स्कीमर एवं कैमरा न लगा हो चेक कर ले । अपने मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति को कदापि न दें । कभी-कभी गलत व्यक्तियों के हाथ में मोबाइल जाने से उसके द्वारा पोर्ट का मैसेज भेजकर पोर्ट आउट नम्बर प्राप्त कर लिया जाता है और आपके नम्बर की दूसरी सिम प्राप्त कर अवैध ट्रान्जेक्शन कर लिये जाते है। साथ ही अन्य प्रकार की सावधानियो के बारे में भी अवगत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button