उत्तर प्रदेशगोंडा

साइबर सेल द्वारा वापस करायी रकम, पीड़ित ने कहा धन्यवाद गोण्डा पुलिस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । जनपद गोण्डा में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक किया जाता रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके अनुक्रम में आवेदक अजीत कुमार शाहू ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा को अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में फ्रॉड कॉल पर ब्यूटी पार्लर पैकेज बुकिंग के नाम पर खाते की डिटेल व ओटीपी फ्रॉड को साझा कर दिया , और तुरंत उनके खाते से दो बार मे कुल 40000.00 रु कट गये |ठगी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल साइबर सेल को जाँच सौंपी गयी जिस पर CCO हरि ओम टंडन द्वारा तत्काल कार्यवाही की गयी तथा फ्रॉड की गयी कुल धनराशि को सम्बंधित वॉलेट से संपर्क कर होल्ड करवाया गया एवं सम्पूर्ण धन राशि पीड़ित के खाते में वापस करवायी गयी , धोखाधड़ी की रकम मिलने पर पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल की सराहना की गयी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button