फतेहपुर

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रशिक्षण हुआ संपन्न शिक्षक देंगे शारीरिक बदलाव पर छात्रों को जानकारी

-गलत दिशा में प्रवेश व भ्रामकता से छात्रों को बचाएंगे शिक्षक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चैडगरा/फतेहपुर। जनपद के मलवाँ ब्लाक सभागार में शुक्रवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम ( स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विकासखंड मलवाँ में संचालित समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम ब्लॉक सभागार मलवाँ में आयोजित किया गया। जहां समस्त विकासखंड के अध्यापक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी गोपालगंज अरुण द्विवेदी के निर्देशन में शिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। खंण्ड शिक्षा अधिकारी मलवाँ राजीव गंगवार नें सभी को अवगत कराते हुए। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएचसी प्रभारी गोपालगंज अरुन द्विवेदी ने प्रशिक्षकों को बताया कि छात्र-छात्राओं को समय रहते शारीरिक परिवर्तन के दौरान महत्वपूर्ण व आवश्यक जानकारी व सुझाव विद्यालयों में दिए जाएं। जिससे भ्रमित व गलत जानकारी के माध्यम छात्र व छात्राएं गलत दिशाओं की ओर रुख ना करें। रोकथाम हेतु शासन द्वारा समाज में बेहतरी को ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया। जिससे अपरिचित, दोस्तों के माध्यम से मिलने वाली भ्रामक जानकारियों से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाया गया है जिससे उनके शारीरिक परिवर्तन के दौरान उन्हें महत्वपूर्ण व सही जानकारी मिल सके। शारीरिक परिवर्तन के दौरान कई बार छात्र वह छात्राएं घबरा जाते हैं। तो कई छात्र गलत दिशा में प्रवेश कर जाते हैं। उस दिशा में जाने से बचाने के लिए विद्यालय के अध्यापकों को छात्रों को जानकारी देने के बारे में प्रशिक्षित किया। इस मौके पर डॉक्टर सुमन चिकित्सा अधिकारी,डॉ समराना खातून, शिक्षक सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रमुख रूप से रहे मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button