हरियाणा से फर्जी कागजों पर खनन पाया गया होगी सख्त कार्यवाही: जिलाधिकारी
सीएम आवास पर अनशन की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। स्टोन क्रेशर संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाधिकारी से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मिला और अपनी समस्या का निराकरण कराने की मांग की। जिलाधिकारी मामले का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।
स्टोन क्रेशर संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को अवगत कराया कि जनपद में संचालित 84 स्टोन केशरों के समक्ष आर्थिक संकट गहराता जा रहा है, जिस कारण उन्हें मजबूरी में अपने स्टोन केशर बन्द करने होगें यदि ऐसा होता है तो सरकार को रेवेन्यू की मद में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अवैध तरीके से खनन आ रहा है, जिससे उनके कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कारोबार 10 हजार लोगों की जीविका पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने क्रेशर संचालकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा से आने वाले अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों व थाना चौकियों को सख्त आदेश दिए है। सहारनपुर जिला अधिकारी ने आज स्टोन क्रेशर संचालको के साथ एक बैठक की ओर उनकी समस्याओं को जाना भी। जिला अधिकारी ने बताया कि हरियाणा से आने वाली खनन की हर गाड़ी की अब जांच होगी और यदि किसी थाना इलाके में हरियाणा के फर्जी कागजों के जरिये खनन का परिवहन पाया गया तो खनन की गाड़ी सीज करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा साथ ही दोषी कर्मचारी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी
आपको बता दे कि हरियाणा राज्य से सहारनपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिये अवैध खनन का परिवहन हो रहा है। जिसके चलते सहारनपुर में वैध खनन के स्टोन क्रेशर संचालको व इस कारोबार से जुड़े लोगों को रोजाना लाखो का नुकसान हो रहा है इतना ही नही यूपी सरकार को भी हरियाणा से आने वाले अवैध खनन की वजह से नुकसान झेलना पड़ रहा है । हरियाणा के खनन माफिया अवैध खनन को यहां सस्ते दामों में बेचकर मोटी कमाई कर रहे है और नुकसान वैध खनन कारोबारियो का हो रहा है । हरियाणा के खनन माफिया इतने शातिर है कि फर्जी प्रपत्रों व आईएसपीटी के जरिये यूपी में खनन बेच रहे है। इसी परेशान सहारनपुर के खनन स्टोन क्रेशर संचालको ने काम बंद करने की धमकी दी थी और लखनऊ जाकर सीएम आवास पर अनशन करने की बात भी कही थी।




