कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए थाना परिसर नियमित रुप से किया जा रहा सैनिटाइज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सिद्धार्थनगर : श्री राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/अग्निशमन दस्ता/समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को नोवेल कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु अपने-अपने कार्यालय/थाना व थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई तथा सैनिटाइज करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में पुलिस विभाग के अग्निशमन दस्ते द्वारा रोस्टर के अनुसार, जनपद के भिन्न-भिन्न कस्बों में जाकर कस्बों को नियमित रुप से सैनिटाइज किया जा रहा है ।
दिनांक 31-05-2021 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह, के निर्देशानुसार,लीडिंग फायरमैन हरेराम यादव, चालक पवन कुमार, फायर मैन अजय कुमार सिंह फायर मैन इंद्रजीत हो.गा. महेन्द्र कुमार, अओनिष मिश्रा द्वारा महामाया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़, थाना परिसर/कार्यालय शोहरतगढ़ कस्बा शोहरतगढ़ व फायर स्टेशन डुमरियागंज द्वारा ग्राम भटगवा सिद्धार्थनगर आदि को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया ।



