अपराध

नवनिर्वाचित प्रधान ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फर्रुखाबाद। नवनिर्वाचित प्रधान ने घर में घुसकर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ कर दबंगों नें दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला नें विरोध किया तो आरोपियों नें धमकी दी। ग्रामीणों के एकत्रित होनें पर आरोपी मौके से फरार हो गये। थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला घर पर सो रही थी बीती रात घुसकर सो रही महिला के साथ छेड़छाड की। महिला का आरोप है कि उसे पकड़कर कमरें में खींचने का प्रयास किया। जब घर से भागने का प्रयास किया तो घर के दरवाजे पर कुछ नकाबपोश खड़े थे जिन्होंने उसे जानें नही दिया। लेकिन महिला की चीखपुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। जिनको देखकर आरोपी फरार हो गये। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राकेश शर्मा नें बताया कि पीड़िता की तरफ से तहरीर मिली है। जाँच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button