पुलिस मुठभेड़ मे दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व दो मोटरसाईकिल बरामद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गम्भीरपुर आजमगढ़। दिनांक 12.05.21 को वादी श्री रविकान्त सरोज पुत्र श्री सुरेन्द्र सरोज निवासी हरई रामपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर प्रार्थनापत्र दिये कि मै अपने बहन को छोड़कर लालगंज बजार से आ रहा था कि एक मोटर सायकिल पर तीन व्यक्ति आये और मेरी मोटर सायकिल यू.पी. 50 क्यू 6208 पैसन प्लस उबारपुर मोड़ पर आगे से घेर कर रोक लिये उसमे एक व्यक्ति मेरी गर्दन पर चाकू लगा दिया तथा दूसरा व्यक्ति कट्टा दिखाकर जान मारने की धमकी देते हुए मेरी मोटर सायकिल व एक अदद मोबाइल सैमसंग गुरू तथा मेरे जेब से 1100 रूपया छीनकर भाग गये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 97/21 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा तत्काल घटना का अनावरण कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान के मुकदमा उपरोक्त की विवेचना व सुरागरसी पतारसी में गोसाई की बाजार में मौजूद थी कि शंकर यादव चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार मय हमराह के साथ आकर मिले जिनसे अपराधियों और अपराध के सम्बन्ध में चर्चा कर रही थी तब तक मुखविर ख़ास आकर मिला और बताया कि साहब दिनांक 12.05.2021 को उबारपुर मोड पर घटी लूट की घटना से सम्बंधित लुटेरा उबारपुर की तरफ से आ रहे है इस सूचना पर विश्वास कर के मुखविर खास व हमराही कर्मचारीगण को साथ लेकर उबारपुर क्रेसर प्लान्ट के पास खडी होकर आने वाले व्यक्ति की चेकिंग करने लगी कि दो मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति उबारपुर की तरफ से आते दिखाई दिए पास आने पर मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर मुडकर पीछे भागना चाहे कि हमराही कर्मचारीगण की मदद से घेर लिया गया अपने को पुलिस से घिरा देखकर उसमे से एक बदमाश कट्टा निकालकर पुलिस पार्टी पर लक्ष्य कर जान मारने की नियत से फायर कर दिया गोली प्रभारी निरीक्षक के सर के बगल से निकल गयी कि हिक्मत अमली का प्रयोग करके दो व्यक्तियों को मौके पर समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकडे गए व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अपना नाम 1. सन्नी यादव पुत्र जयराम यादव सा.मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ 2. अजीत यादव पुत्र मनोज यादव सा. मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ बताये भागने वाले के सम्बन्ध में पूछने पर बताये कि वह हम लोगो का साथी सोनू यादव पुत्र रामजीत यादव सा. मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ का था पकडे गए व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गयी तो सन्नी के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ तथा उसके पास से मो.सा.सं.UP 50 Q 6208 पैशन प्लस तथा दुसरे अभियुक्त के पास से मो.सा.नं.UP 50 Z 9930 स्प्लेंडर प्रो. तथा एक अदद चाकू व एक अदद सैमसंग गुरू मोबाइल बरामद हुआ। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरणः-
पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तगण एक स्वर से बताये कि साहब हम लोगो का एक गैंग है हम लोग इसी तरह लूट करके अपना जीविकोपार्जन करते है मो.सा.नं.UP 50Q6208 पैशन प्लस व मोबाइल हम लोग अपने साथी सोनू यादव जो मौके से भाग गया है के साथ दिनांक 12.5.21 को उबारपुर मोड से एक व्यक्ति से छीन लिए थे इसके अतिरिक्त हम लोग 1100 रूपया भी छीन लिए थे जिसे सोनू अपने पास रखा है और मौके से आज भाग गया है अन्य बरामद शुदा मो.सा.UP 50 Z 9930 के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताये कि साहब यह गाडी सोनू यादव अपने अन्य सहयोगियो के साथ मिलकर दिनांक 27.4.21 ग्राम मसीरपुर में राणा सिंह के भट्ठा के पास से चोरी किये है जिसका वास्तविक नं.UP 32 EW 5822 है किन्तु हम लोग इसके नं.प्लेट पर फर्जी नं.UP 50 Z 9930 लिखवाकर आज बेचने जा रहे थे कि आप लोग पकड लिए ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. सन्नी यादव पुत्र जयराम यादव सा.मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ
2. अजीत यादव पुत्र मनोज यादव सा. मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ
बरामदगीः-
1- अभियुक्त सन्नी के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस मु.अ.स. 97/21 धारा 392 भादवि थाना गम्भीरपुर से लूट की एक अदद मो.सा.UP 50 Q 6208 पैशन प्लस
2- अभियुक्त अजीत यादव के पास से थाना देवगाँव से मु.अ.स. 76/21 धारा 379 भादवि मे चोरी की गयी मो.सा. UP 50 Z 9930 स्प्लेंडर प्रो. , एक अदद चाकू व एक अदद सैमसंग गुरू मोबाइल




