प्रतापगढ़

रामपुरखास के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी ने लोगों का पूछा हाल

श्रीराम कथा मे हुए शामिल, मनीपुर मे जताई संवेदना, कोरोना से बचाव के उपायों पर विधायक मोना को सराहा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य एवं यूपी आउटरीच एण्ड कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने सोमवार को रामपुरखास निर्वाचन क्षेत्र मे पहुंचकर लोगों के सुख दुःख मे शामिल हुये। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी सबसे पहले लालगंज के संगम चौराहा स्थित जगदीश मैरिज हॉल मे आयोजित श्रीराम कथा मे शामिल होने पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से व्यापारी जयकौशल व अनिल शुक्ल ने श्री तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात् सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कथावाचक जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज की कृपा पात्र शिष्या मानसचातकी वैदेही सुरभि जी को पुष्पगुच्छ देकर जनकल्याण की कामना का आर्शीर्वाद लिया। इसके पश्चात पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी मनीपुर गांव पहुंचे और बहुगुणा पीजी कालेज के प्रधानांकिक रहे शेषनाथ त्रिपाठी व रामचंद्र की पत्नी के निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। प्रमोद तिवारी बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे और भगवान शिव का पूजन अर्चन कर कोरोना से जनता को सुरक्षित रखने की कामना की। यहां कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं से सीडब्ल्यूसी मेंबर ने कहा कि कोरोना काल मे क्षेत्रीय विधायक व सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना के सहयोग से घर घर तक सेनिटाइजर की फागिंग कराने के साथ ही मॉस्क का वितरण कराकर सभी को सुरक्षित करनेे का प्रयास किया जाएगा। श्री तिवारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए विधायक मोना ने लगातार सराहनीय कार्य किया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिल सकेगी। हालांकि उन्होनें कार्यकर्ताओं व लोगों से कोरोना के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। प्रमोद तिवारी ने सांगीपुर बाजार मे व्यापारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनका हाल पूछा। श्री तिवारी ने कहा कि विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ लोगों के सुख दुख मे वह सदैव खड़े मिलेंगे। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अंजनी अमोघ, इं. सुनील पाण्डेय, संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, छोटे लाल सरोज, पप्पू तिवारी, देवी प्रसाद मिश्र, केडी मिश्र, हृदय नारायण मिश्र, रामू मिश्र, प्रीतेन्द्र ओझा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button