कला-साहित्यविचार

अंखियों के झरोखे से

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जिसकी कोई उम्मीद नहीं थी।
गजब की बाजी मार गया।
जिसपर रहा भरोसा सबका,
अंत में जाकर हार गया।।
कुछ खुद की सीट‌‌ सुरक्षित जान,
चोरी चोरी सेंध लगाया।
चमचों की चापलूसी पर,
पानी में पैसा खूब बहाया।।
सबने अपना ‌बनकरके,
मतलब गांछा चुना लगाया।
मतपत्रों की जांच हुई तो,
बोतल का जिन्न बाहर आया।।
कुछ ने कहा जय हो लक्ष्मी की ,
कुछ ने डीहबाबा को‌ हाथी चढ़ाया।
कुछ औरतों के प्रति ताज़ा समोसा,
पैकेट का मिष्ठान थम्हाया।।
कुछ तो हतोत्साहित होकर,
चारों खाना चित्त हो गए।
कोरेन्टाईन होकर कुछ घर मे
कर बंद‌ मोबाइल सो गए।।
सत्यमेव जयते कहता।
हर जगह नही‌है सबकुछ पैसा ।।
कुछ ने ऐसा अहसास कराया सबको।
सुख दुख में शामिल होने का,
मतलब भी समझाया सबको।।
कुछ निजी स्वार्थ के दल दल से ,
करुणामयी गुहार लगाया।
द्रवित हुआ मतदाता का दिल,
उसे खींच कर बाहर लाया।।
कुछ के मायूस और फीके
मुख पर,
खुशियों का सा उमड़ा भाव ।
वर्तमान को देख खुशी से,
उछल रहा आनेवाला हर चुनाव।।
हार जीत के आंगन में,
कहीं खुशी कहीं गम भी दिखा।
सींकिया वाले पहलवान का,
ताल ठोकते दम‌ भी दिखा।।
रुके नहीं मतदान के झोंके,
किसी के रोके से।
जो कुछ देखा सबने देखा,
अंखियों के झरोखे से।।

गौरीशंकर पाण्डेय सरस

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button