अंबेडकर समाज समिति द्वारा डॉ .भीमराव अंबेडकर का 130 जयंती ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बिहार प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 130वे जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद गौतम एवं अम्बेडकर समाज समिति की अगुवाई में भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर ज्ञान दिवस के रूप में अपने क्षेत्र के समस्त साथियों संग मिलकर बाबा साहब की जयंती मनाई। जिससे आने जाने वाले राहगीरों ने इसे संविधान निर्माता के रूप में भी जयंती का नाम दिया। जिससे अंबेडकर नगर में ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की झांकी बना कर धूमधाम से जन्मदिन के साथ-साथ संविधान निर्माता का भी जन्मदिन मनाया और लोगों ने जन्मदिन मना कर प्रसाद ग्रहण कर अपने अपने घर को रवाना हुए। इस दौरान प्रमोद गौतम, मनोज गौतम, राजेश गौतम, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश साहू,सुरेश मोदनवाल, विपिन गुप्ता, प्रमोद साहू, मूलचंद साहू, बबलू गौतम,संतोष केसरवानी, राजू गुप्ता, सोनू गौतम, कमलेश गौतम, मनोज केसरवानी,धीरेंद्र गौतम, पवन गौतम, बाबू लाल गौतम आदि सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।




