फतेहपुर

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट का फतेहपुर आगमन पर जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव के नेतृत्व में छिवली नदी से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर फतेहपुर के नउवाबाग में प्रदेश अध्यक्ष के साथ, प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव,योगेश यादव, मेरठ मंडल अध्यक्ष शिव कुमार यादव, लक्ष्मण यादव, अरविंद यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा की अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है और अलग अलग जिलों में वह जाकर यह संदेश देने का काम कर रहे हैं कि बिना उच्च शिक्षा के कोई भी कार्य संभव नहीं है। इसलिए समाज के लोगों को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं जिससे वह समाज के साथ साथ अपने देश का नाम भी गौरवान्वित कर सकें। इस दौरान फतेहपुर के खागा में भी उनका जोरदार स्वागत किया गया और वहां पर भी उन्होंने अपना संबोधन दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने कहा की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं और फतेहपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में यादव समाज को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। इस दौरान महेंद्र सिंह यादव, अतुल यादव, नरसिंह यादव सहित तमाम यादव समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button